खूंटी में पड़ रही ठंड, नहीं हुई अलाव की व्यवस्था

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: खूटी जिले में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण आम जन जीवन प्रभावित हुआ है। जिले में तापमान लगातार गिर रहा है।

पिछले तीन दिनों में तापमान में चार डिग्री की गिरवाट दर्ज की गयी। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सिेलसियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया था।

मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया था। लगातर गिरते तापमान और दिन में सर्द हवा चलने के कारण ठिठुरन बढ़ने लगी है।

कड़ाके की ठंड के कारण सुबह देर से लोग घरों से निकल रहे हैं, वहीं शाम को भी बाजार में जल्द ही सन्नाटा पसर जा रहा है। कड़ाके की ठंड का सबसे अधिक असर स्कली बच्चों पर पड़ रहा है। अधिकतर स्कूलों में कक्षाएं सुबह आठ बजे नहीं हुई अलाव की व्यवस्था

कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद अब तक जिले में कहीं पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है। आम तौर पर हर साल ग्रामीण इलाकों में ग्रामी पंचायत और शहरी क्षेत्र में नगर पंचायत द्वारा जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था की जाती है,

लेकिन इस बार प्रशासन का ध्यान नहीं है। इसके कारण गरीब तबके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Share This Article