खोरधा रोड-शकूर बस्ती वन वे पूजा स्पेशल ट्रेन का मूरी के रास्ते होगा परिचालन, देखें शेड्यूल

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए खोरधा रोड-शकूर बस्ती वन वे पूजा स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर को मूरी के रास्ते चलेगी। यहां देखें पूरा शेड्यूल और प्रमुख स्टेशनों का समय।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए खोरधा रोड-शकूर बस्ती के बीच वन वे पूजा स्पेशल ट्रेन वाया मूरी का परिचालन होगा। इस ट्रेन में द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 9 कोच, द्वितीय श्रेणी चेयर कार का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 9 कोच और एसएलआरडी के 2 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08423 खोरधा रोड-शकूर बस्ती वन वे पूजा स्पेशल ट्रेन वाया मूरी 16/10/2026 शुक्रवार को खोरधा रोड से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का खोरधा रोड प्रस्थान (शुक्रवार) 12:00 बजे, भुवनेश्वर आगमन 12:20 बजे प्रस्थान 12:25 बजे, अनुगुल आगमन 14:45 बजे प्रस्थान 14:47 बजे, सम्बलपुर सिटी आगमन 17:00 बजे प्रस्थान 17:05 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 18:30 बजे प्रस्थान 18:35 बजे, राउरकेला आगमन 20:02 बजे प्रस्थान 20:10 बजे, चक्रधरपुर आगमन 21:35 बजे प्रस्थान 21:40 बजे, मूरी आगमन 00:20 बजे प्रस्थान 00:22 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:50 बजे प्रस्थान 02:00 बजे, गया आगमन 05:35 बजे प्रस्थान 05:40 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 08:33 बजे प्रस्थान 08:40 बजे, प्रयागराज आगमन 10:55 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, कानपुर आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:25 बजे, दिल्ली आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:40 बजे एवं शकूर बस्ती आगमन (शनिवार) 20:15 बजे होगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।