खूंटी पुलिस ने छापेमारी में 12 किलो अफीम किया बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: खूंटी पुलिस ने सायको थाना क्षेत्र के गुटुहातू टेाला सेकरे से चार लोगों के घरों में छापा मारकर लगभग 12 किलो अफीम बरामद की है।

गुरुवार को एसपी आशुतोष शेखर ने एक बयान जारी कर बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुटुहातू टोला सेकरे के नरसिंह मुंडा, थाॅमस हस्सा, सांगा मुंडा उर्फ कड़िया मुंडा और तुरी मुंडा के घर पर छापा मारा।

पुलिस को देखते ही चारों लोग मौके से भाग गये।

पुलिस ने नरसिंह मुंडा के घर से 2 किलो सात सौ ग्राम अफीम, थाॅमस हस्सा के घर से दो किलो, सांगा मुंडा के घर से दो किलो 510 ग्राम और तुरी मुंडा के घर से चार किलो 810 ग्राम अफीम बरामद की।

एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम में सायको थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, एसआई दिंगबर पंडा, एसआई सुधीर कुमार सिंह, एएसआई दिनेश कुमार आदि शामिल थे।

Share This Article