खूंटी में जमीन विवाद में दंपती की हत्या, चार गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: सायको थाना क्षेत्र के बड़का सलगा गांव में पति- पत्नी की तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पती देवी और उसके पति सनिका नाग की हत्या गांव में कर दी गयी।

मृतका की बहन ने सायको थाने में गांव के ही इंदी नाग, गोपाल नाग, मादी नाग और भगता मुंडा के खिलाफ नामदर्ज प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गयी और चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि भूमि विवाद के

कारण उन्होंने सनिका नाग और उसी पत्नी पती देवी की हत्या कर दी और शवों को छिपाने की नीयत से उन्हें जमीन पर गाड़ दिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों शव और हत्या में प्रयुक्त तोनो(दउली) और टांगी को भी बरामद कर लिया।

Share This Article