जमशेदपुर के नए SSP की किशोर कौशल ने संभाली जिम्मेदारी, प्रभात कुमार ने…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : रांची के SSP रहे किशोर कौशल ने रविवार को जमशेदपुर के नए SSP के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली। SSP प्रभात कुमार ने किशोर कौशल को पदभार सौंपा। शनिवार को किशोर कौशल ने रांची के नए SSP चंदन कुमार सिन्हा को पदभार सौंपा था। जमशेदपुर SSP कार्यालय में किशोर कौशल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

शहर में हो रहे अपराध पर लगाम लगाना पहली प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद किशोर कौशल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर में हो रहे अपराध पर लगाम लगाना है। पुलिस शहरवासियों के लिए संवेदशील रहे, यह बहुत जरूरी है। अगर थाना स्तर से भी कोई हल नहीं निकलता है तो वरीय पदाधिकारियों के पास सीधे जनता आए। इसके अलावा नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। आपराधिक गिरोहों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Share This Article