जानिये क्यों इस व्यक्ति को रस्सी से बांध दिया लोगों ने

Newswrap
1 Min Read
रस्सी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

People Tied Person With Rope: बच्चा चोर होने के शक में एक व्यक्ति को लोगों ने बंधक बना लिया। उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिये। बाद में पुलिस पहुंची और उस व्यक्ति को अपने साथ थाना ले गयी।

घटना बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद फुसरो के सुभाष नगर बजरंग मोड़ के पास स्थित कॉलोनी की है। यहां रविवार की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति को लोगों ने एक पेड़ के नीचे एकांत बैठा देखा।वह व्यक्ति गंदे कपड़े पहना हुआ था। इससे कुछ लोगों को शक हुआ कि वह बच्चा चोर है। लोगों ने उसे पकड़कर रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिये।

देखते ही देखते वहां महिला-पुरुषों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। लोग उससे उसका नाम-पता पूछने लगे, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।उसके बाद लोगों ने बेरमो थाना की पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर बेरमो थाना की पुलिस कॉलोनी पहुंची और उस अज्ञात व्यक्ति को अपने साथ थाना ले गयी।

Share This Article