कोडरमा : शराब पीने से पत्नी ने किया मना, तो पति ने जहर खाकर दे दी जान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: पत्नी के शराब पीने से मना करने पर गुस्साए पति ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत स्थित बनी हुई है। मामला चंदवारा प्रखंड के ग्राम जौंगी का है।

जानकारी अनुसार गांव निवासी 60 वर्षीय गोवर्धन साव रविवार की रात अपनी पत्नी देवंती देवी से शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई थी।

जिसके बाद उसने गुस्से में घर में रखे कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Share This Article