टाटा सूमो से रांची लौट रहे परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी काली मंडा के समीप एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार गुरूवार को टाटा सुमो में सवार एक ही परिवार के दस लोग बिहार के वैशाली में मुखिया चुनाव में वोट दे कर रांची लौट रहे थे।

इसी क्रम में कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची पटना-मार्ग स्थित मेघातरी काली मंडा के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा सूमो में सवार एक महिला की मौत मौके पर हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पीसीआर की पेट्रोलिंग वाहन के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। इस सड़क हादसे में अनीता देवी (45) की मौत हो गई।

वहीं दूसरी ओर घायलों में संजय कुमार महतो, शिव शंकर महतो, मदन कुमार महतो, छोटी कुमारी, उमा शंकर महतो, अनिता कुमारी, दिनेश कुमार, सुरेश प्रसाद और चालक सुशांत टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि सभी रांची के हटिया के रहने वाले हैं।

सभी एक ही परिवार के सदस्य है। सदर अस्पताल में उक्त सभी घायलों का प्राथमिक इलाज़ के बाद छह लोगों की गंभीर स्थित को देखते हुये रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

Share This Article