लेह/जम्मू: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लिलियम यानी लिली के फूलों की खेती की सफलता के बाद अब बड़े पैमाने पर केसर की खेती शुरू करने का प्रयोग किया जा रहा है। उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शुक्रवार को लिखा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि लद्दाख में पहली बार बड़े पैमाने पर केसर की खेती शुरू करने के लिए एक महत्वाकांक्षी प्रयोग किया जा रहा है।’’



