“स्वास्थ्य माफिया” पर प्रशासन का प्रहार: सौम्या मेडिकल सील के बाद अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच, कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजैक्शन खंगाल रही पुलिस

लातेहार में सौम्या मेडिकल स्टोर सील होने के बाद प्रशासन ने पूरे कथित स्वास्थ्य माफिया नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन और सप्लाई चेन खंगाल रही है।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर सौम्या मेडिकल स्टोर को सील करने और 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद यह मामला अब एक दुकान तक सीमित नहीं रह गया है। प्रशासन को मिले शुरुआती सबूतों के बाद पूरे प्रकरण में संगठित नेटवर्क की बू आ रही है। इसी को लेकर अब जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।

एक दुकान नहीं, पूरा नेटवर्क! शुरू हुई गहन जांच

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जांच में यह संकेत मिले हैं कि मामला केवल एक मेडिकल दुकान तक सीमित नहीं हो सकता।

सूत्रों की मानें तो सौम्या मेडिकल स्टोर के जरिए नकली, एक्सपायरी और बिना बिल की दवाओं की सप्लाई जिले के कई इलाकों में की जाती थी। इसी कड़ी में अब की भूमिका की गहन जांच शुरू कर दी गई है।जांच टीम अब आरोपियों के आपसी संपर्क, कॉल डिटेल्स और वित्तीय लेन-देन को खंगाल रही है।

पुलिस साइबर सेल की मदद से पिछले 6 महीने की कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और बैंक खातों की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री निकाली जा रही है। मकसद साफ है – इस अवैध कारोबार से जुड़े हर कड़ी तक पहुंचना।

बख्शा नहीं जाएगा कोई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीसी ने कहा लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इनका लाइसेंस रद्द कर इन्हें काली सूची में डाला जाएगा।

पूरे जिले में मचा हड़कंप, छापेमारी तेज

सौम्या मेडिकल की कार्रवाई के बाद जिले भर के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने जिले के अन्य मेडिकल प्रतिष्ठानों और संदिग्ध रूप से संचालित क्लीनिकों की जांच भी तेज कर दी है।औषधि निरीक्षक और स्वास्थ्य विभाग की 3 अलग-अलग टीमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छापेमारी कर रही हैं। बिना फार्मासिस्ट, बिना लाइसेंस और बिना डॉक्टर के चल रहे क्लीनिकों को चिन्हित किया जा रहा है।

आम जनता से की अपील

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी बिना पर्चे नशीली दवा की बिक्री, नकली दवा या अवैध क्लीनिक की जानकारी मिले तो वे तुरंत टोल फ्री नंबर या संबंधित थाने में सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।