… और आपसी लड़ाई में नौवीं कक्षा के एक स्टूडेंट ने दूसरे को मारा चाकू, रिम्स में…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar Crime: मंगलवार को जिले के सदर प्रखंड के उदयपुर (Udaipur) गांव के उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल (Upgraded Plus Two High School) में नौवीं क्लास के एक छात्र (A Ninth Grade Student) ने अपने दूसरे साथी छात्र को चाकू मार कर (By Stabbing) घायल कर दिया।

बताया जाता है कि आपसी लड़ाई में यह घटना घटी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची।

सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि बताया कि घायल छात्र कुछ भी बयान देने की स्थिति में नहीं था। उसके बयान के बाद ही कुछ पता चल पाएगा कि उसे चाकू कैसे लगी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में लंच के दौरान कक्षा नौ के छात्र तिकेश्वर भुइयां और सन्नी यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इतने में तिकेश्वर ने विद्यालय के किचन में रखे एक चाकू से सन्नी के पेट में वार कर दिया। सन्नी लहूलुहान हो गया।

सूचना मिलने पर शिक्षकों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. पंकज कुमार ने सन्नी यादव का प्राथमिक इलाज कर रांची RIMS रेफर कर दिया। उसे RIMS भेज दिया गया है।

Share This Article