लातेहार के मजदूर की केरल में हुई मौत, हत्या की आशंका

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar Laborer Dies in Kerala : लातेहार (Latehar) जिले के गारू प्रखंड के धांगरटोला निवासी मजदूर रतन भुईयां की केरल राज्य के मनचेरी (Mancheri) मे सोमवार की सुबह मौत हो गई।

मजदूर की मौत कैसे हुई इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में मजदूर के परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार मृतक दो महीने पूर्व केरल राज्य अंतर्गत Mancheri के अलकुचा में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। जहां सोमवार की सुबह रतन की मौत हो जाने की जानकारी गारू थाना प्रभारी सोनू कुमार ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मृतक का शव लेने के लिए रांची रवाना हो गए।

इस संबंध में थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि केरल पुलिस ने मजदूर की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव (Dead Body) ठिकेदार को सौंप दिया था। मृतक का शव एयर एंबुलेंस से रांची भेजा जा रहा है।

मृतक अपने पीछे दो पुत्र और पत्नी को छोड़ गया। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पत्नी व परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article