नियम सबके लिए बराबर: महुआडांड़ पुलिस के एंटी क्राइम चेकिंग अभियान से बदली तस्वीर, 80 फीसदी लोग पहन रहें हेलमेट

लातेहार के महुआडांड़ में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत किया। हेलमेट जागरूकता से 80 प्रतिशत लोग नियमों का पालन कर रहे हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : महुआडांड़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा की दिशा में मिसाल पेश की है। मंगलवार की देर शाम थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसकी सराहना अब पूरे जिले में हो रही है। अभियान की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने “समान नियम, सबके लिए बराबर” की नीति अपनाई। चेकिंग के दौरान मीडिया कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और आम नागरिक, सभी के वाहनों को रोका गया और नियम-कानून के तहत कागजात, हेलमेट व यातायात नियमों की जांच की गई। नियम तोड़ने वालों को मौके पर ही जागरूक कर सख्त हिदायत दी गई।

थाना प्रभारी मनोज कुमार की लगातार सख्ती और जागरूकता मुहिम का असर अब सड़कों पर साफ दिख रहा है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि उनकी पहल के बाद प्रखंड क्षेत्र में करीब 80 प्रतिशत लोग अब स्वेच्छा से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने लगे हैं। पहले जहां चंद लोग ही हेलमेट लगाते थे, अब ज्यादातर युवाओं के सिर पर हेलमेट नजर आता है। पुलिस की इस सक्रियता और निष्पक्ष कार्रवाई से प्रखंडवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि इससे न सिर्फ अपराधियों में खौफ बढ़ा है, बल्कि सड़क हादसों पर भी लगाम लगेगी। महुआडांड़ थाना प्रभारी की इस कार्यशैली की चर्चा जिला मुख्यालय तक हो रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।