झारखंड

लातेहार में 10 लाख के इनामी मनोहर परहिया सहित JJMP के दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

लातेहार (Latehar) में नक्सली संगठन (Naxalite Organization) झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के जोनल कमांडर मनोहर परहिया और एरिया कमांडर दीपक भुइयां ने शुक्रवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

Surrender JJMP Naxalite Latehar: लातेहार (Latehar) में नक्सली संगठन (Naxalite Organization) झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के जोनल कमांडर मनोहर परहिया और एरिया कमांडर दीपक भुइयां ने शुक्रवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जोनल कमांडर मनोहर पर सरकार ने 10 लाख रुपये इनाम भी घोषित कर रखा था।

मनोहर लातेहार जिले के छिपादोहर का रहने वाला है जबकि दीपक पलामू के पाकी का रहने वाला है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पलामू IG राजकुमार लकड़ा, CRPF के DIG पंकज कुमार, लातेहार एसपी अंजनी अंजन, CRPF कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी, रवि शंकर मिश्रा समेत अधिकारियों ने सम्मानित किया।

इस संबंध में IG राजकुमार लकड़ा ने बताया कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर दोनों नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने कहा कि दोनों नक्सलियों ने पुलिस और CRPF के अधिकारियों से संपर्क साधा था और आत्मसमर्पण नीति की जानकारी ली। सरकार की नई दिशा कार्यक्रम के माध्यम से आत्मसमर्पण (Surrender) करने वाले नक्सलियों को दी जाने वाली सुविधा की जानकारी दोनों को दी गई। इसके बाद दोनों ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

SP अंजनी अंजन ने बताया कि आत्मसमर्पण नीति का लाभ लेकर मुख्य धारा में लौटने वाले नक्सलियों को पुलिस हर संभव मदद करेगी। SP ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाला मनोहर नक्सली संगठन में जोनल कमांडर के रूप में कार्यरत था। इस पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 13 से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज थे।

उन्होंने बताया कि इस पर सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। पुनर्वास नीति के तहत सभी प्रकार की सुविधा आत्म समर्पण (Surrender) करने वाले दोनों नक्सलियों को दी जाएगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker