बालूमाथ में तारों में फंसी नीलगाय को वन विभाग ने बचाया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : जिले के बालूमाथ प्रखंड में डीएसपी आवास के पास बुधवार को एक नीलगाय तारों के जाल में फंस गई। काफी देर तक फंसे रहने की वजह से वह घायल हो गई और खुद को छुड़ाने की कोशिश करती रही। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से रेस्क्यू अभियान चलाकर नीलगाय को तारों से सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद पशु चिकित्सक डॉ. नीलिमा तिर्की और उनकी टीम ने मौके पर ही नीलगाय का इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर वन विभाग उसे आगे की देखभाल के लिए अपने साथ ले गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर रेस्क्यू नहीं होता, तो नीलगाय की जान भी जा सकती थी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में खुले और बिखरे पड़े तारों को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे तार वन्यजीवों के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं और आए दिन नीलगाय समेत अन्य जंगली जानवर इनकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।