
मुंबई: टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को कहा कि अगले पांच साल में समूह का वाहन कारोबार 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए घरेलू कारोबार में 40,000 करोड़ रुपये और जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) में लगभग 20 अरब ब्रिटिश पाउंड के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य रखा गया है।
चंद्रशेखरन ने बुधवार को यहां कंपनी की 81वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को ऑनलाइन संबोधित करते हुए शेयरधारकों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में कंपनी का लक्ष्य 40-45 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी बनाए रखना है। वर्तमान में उसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 42 प्रतिशत है।

