धनबाद में विधि व्यवस्था फेल, बाबूलाल मरांडी बोले- सरकार को जनता सिखायेगी सबक

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जेल में बंद बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो से की मुलाकात

धनबाद : भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रांची हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बाबूलाल मरांडी सीधे जिला परिसदन पहुंचे। वहीं बाघमारा से बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो से मंडल कारा में मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कई अहम दिशा निर्देश देते हुए दिखे।

विधायक ढुल्लू महतो से मुलाकात के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मीडिया को बताया कि धनबाद में विधि व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो गई है। आए दिन यहां गोलीबारी, बम बारूद की खबर देखने को मिलता है। यहां की पुलिस मुक दर्शक बनी हुई है। धनबाद में अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं और उनकी बुलंदी आसमान छू रहे हैं। झारखंड की सरकार में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल हो चुकी है। ऐसे सरकार को आने वाले दिन में जनता सबक सिखाने का काम करेंगे।

Share This Article