लोहरदगा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Loharadaga News: लोहरदगा (Loharadaga ) किस्को थाना क्षेत्र के पाखर और सेमरडीह के मध्य टंग चोखवा बसबना टोंगरी से गुरुवार दोपहर किस्को पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव (Dead Body) बरामद किया।

जंगल के बीचोबीच केंद का पेड़ में लटका हुआ युवक का शव जंगल में लकड़ी चुनने गए ग्रामीणों ने देखा।

सूचना मिलने पर पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से उतारा गया। पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद,थाना प्रभारी हसवर्धन सिंह,ASI अविनाश सिंह,मोलेन मुर्मू,एवं किस्को पुलिस व CRPF के जवानों की मौजूदगी में शव को Post Mortem के लिए भेजा गया। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

Share This Article