लोहरदगा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई जयंती

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर रविवार को जिले के पावरगंज चौक के पास अवस्थित नेताजी की प्रतिमा पर लोगों ने श्रद्धा सूमन अर्पित किया।

मौके पर उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो द्वारा माल्यार्पण किया गया। जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण कर नेताजी को याद किया।

माल्यार्पण के पश्चात उपायुक्त ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस में देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति और आजादी के लिए सर्मपित थी, जिसके कारण उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की।

सुभाष चंद्र बोस के संघर्ष एवं बलिदान को यूं ही नही भुलाया जा सकता है।

नेताजी ने अपनी प्रतिभा के बल पर अंडमान से जापान तक आजाद हिंद फौज की सेना का नेतृत्व कर भारत को आजादी दिलाने में अविस्मरणीय योगदान दिया।

Share This Article