बारिश में भी जमे रहे रांची DTO, चेकिंग अभियान चलाकर वसूला 384150 का जुर्माना

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश की ओर से रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

रामपुर नामकुम में जांच अभियान के दौरान सैकड़ों वाहनों की कागजातों की जांच की गई, जिसमें कई वाहनों के फिटनेस, पॉल्यूशन एवं इंश्योरेंस फेल पाए गए।

सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 37 वाहनों से 384150 रुपए की फाईन की वसूली की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश ने सभी वाहन मालिकों से आग्रह है किया है कि वाहन के सभी वैध दस्तावेज लेकर ही वाहनों का परिचालन करें।

Share This Article