हजारीबाग शहर में झमाझम बारिश ने एक बार फिर बढ़ाई ठंड

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग में रविवार की सुबह से झमाझम बारिश ने एक बार फिर शहर एवं आसपास के लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया है।

कुहासा इतना तेज है कि लोग दिन में भी वाहन के लाइट जला कर सड़क पर चल रहे हैं।

शहर में विद्युत व्यवस्था की बात की जाए तो 24 घंटे में महज छह से सात घंटे ही लोगों को बिजली नसीब हो पा रही है।

रविवार होने के कारण भले ही सड़कों पर बहुत कम लोग नजर आए। दूसरी ओर दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के भी पेट पर सवाल खड़ा कर दिया है।

ठंड को देखते हुए लोग घरों पर ही अलाव तापते नजर आए। कुहासे के कारण खेती बारी पर भी खासा असर देखने को मिला।

इतना ही नहीं कुहासा भी सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने का काम कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि बादल की लुकाछिपी के बाद शनिवार की देर शाम से अचानक मौसम में बदलाव के कारण एक बार फिर से ठंड दस्तक दे दी है।

Share This Article