लोहरदगा में RSS ने निकाली साइकिल रैली, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता…

इस दौरान युवाओं ने पेड़ की कटाई की रोकथाम तथा लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लोहरदगा (Rashtriya Swayamsevak Sangh Lohardaga) इकाई के तत्वावधान में रविवार को पर्यावरण संरक्षण (Environment protection) के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 16 किलोमीटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस दौरान युवाओं ने पेड़ की कटाई की रोकथाम तथा लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक (Aware of Plantation) करने का संकल्प लिया।

रैली ललित नारायण स्टेडियम लोहरदगा से प्रारंभ होकर सेरेंघातू, सिठियो, बरही, भीठा पहाड़, भेसमुंडो, भंडरा होते हुए लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू विद्यालय के खेल मैदान में पंहुची।

कबड्डी सहित कई प्रतियोगिता में भाग लिया

खेल मैदान में स्वयंसेवकों ने तरह-तरह के शौर्य खेल कूद का प्रदर्शन कर युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनने की प्रेरणा दी। रैली अखिलेश्वर धाम पहुंच समाप्त हुई।

रैली के माध्यम से युवाओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया।

अखिलेश्वर धाम पहुंचने के पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक इकाई भंडरा द्वारा भंडरा लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में भव्य भंडारा का भी आयोजन किया।

यहां रैली में पहुंचे 300 स्वयंसेवकों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में आयोजित खोखो, कबड्डी सहित कई प्रतियोगिता में भाग लिया।

कमल बिट्टू ने कहा…

मौके पर RSS के प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू (Rajiv Kamal Bittu) ने कहा कि तेजी से प्रदूषित हो रहे वातावरण को ठीक करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य देश के सर्वांगीण विकास में सबकी सहभागिता सुनिश्चित कराना है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमें अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पौधारोपण का संकल्प लेने की आवश्यकता है। इस दौरान थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ थे।

Share This Article