नयी दिल्ली : मुगल सम्राट जहांगीर द्वारा तैयार कराए गए और बाद में प्रसिद्ध फ्रांसीसी जौहरी लुई कार्टियर द्वारा खरीदे गए रत्नों से जड़े हाथीदांत के दो ऐतिहासिक कलमदान इस सप्ताह अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में स्मिथसोनियन के नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट में शुरू होने वाली इस्लामी कला की एक बड़ी प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षणों में शामिल होंगे।

इन कलमदानों पर सफाविद शासक शाह अब्बास प्रथम और उनके ग्रैंड वज़ीर (सर्वोच्च मंत्री) के नाम अंकित हैं। ये उन 26 कलाकृतियों का हिस्सा हैं, जिन्हें मुसी दू लूवर (पेरिस) द्वारा “फ्रॉम द लूवर: मास्टरपीस ऑफ इस्लामिक आर्ट” प्रदर्शनी के लिए उधार दिया गया है।


