रांची में साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बढ़ते साइबर क्राइम पर (Cyber Crime) अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को रांची शहरी के विभिन्न चौक-चौराहों, शॉपिंग मॉल के पास लोगों को पम्फलेट देकर लोगों को जागरूक किया।

प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया

साइबर DSP नेहा बाला की रिकॉर्डिंग संदेश के माध्यम से भी साइबर क्राइम के (Cyber Crime) प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

जिले के विभिन्न स्कूलों में कक्षा पांच से 12 तक छात्रों के बीच साइबर स्वच्छता और जागरुकता के थीम पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया।

अभियान 14 अक्टूबर तक चलाया जायेगा

उल्लेखनीय है कि CID साइबर क्राइम के (Cyber Crime) प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता सप्ताह कार्यक्रम चला रहा है। यह अभियान 14 अक्टूबर तक चलाया जायेगा।

Share This Article