पार्टी मनाने निकली युवती को बनाया गैंगरेप का शिकार, आरोपियों को पुलिस ने दबोचा…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gang Rape in Ranchi : शुक्रवार की देर रात को दोस्त के साथ पार्टी मनाने निकली युवती को गैंगरेप (Gang Rape) का शिकार बनाने का मामला सामने आया है।

यह घटना जिले के रातू थाना क्षेत्र के महादेवटंगरी (Mahadevtangari) में हुई है।

चार युवकों ने मिलकर Gang Rape की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल रातू थाना की पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लड़की का Medical कराया है।

शराब पीने के बाद दिया घटना का अंजाम

शनिवार की सुबह पुलिस को घटना के जानकरी मिली। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके Boyfriend ने उसे शुक्रवार की रात को बुलाया और अपने साथ ले गया। वहां उसने अपने और भी कई दोस्तों को बुला लिया।

इसके बाद सभी ने शराब (Liquor) पी और उसके साथ Gang Rape किया। पीड़िता ने बताया कि वह उनसे अनुरोध करती रही कि मुझे छोड़ दो। लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।

सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म (Rape) किया। युवती के बयान पर रातू थाना में गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article