BJP विधायक ने शिंदे गुट के नेता को पुलिस स्टेशन में मार दी गोली, इसके बाद…

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीन विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड़ (Ganpat Gaikwad) और उनके एक साथी ने शिंदे गुट (Shinde Group) के नेता महेश गायकवाड़ (Mahesh Gaikwad) को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maharashtra BJP MLA Shoot: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीन विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड़ (Ganpat Gaikwad) और उनके एक साथी ने शिंदे गुट (Shinde Group) के नेता महेश गायकवाड़ (Mahesh Gaikwad) को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी।

दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए शुक्रवार रात करीब 10 बजे हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां पहले उनमें बहस हुई। तभी गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर किए।

थाने में हंगामा मच गया

दो गोली महेश और दो गोलियां उनके साथी राहुल पाटिल को लगीं। थाने में हंगामा मच गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी Hospital में भर्ती कराया गया। रात में BJP विधायक हिरासत में लिया था।

शनिवार की सुबह विधायक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है।

शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा कि आरोपी ने मुख्यमंत्री का नाम लिया है, इस लिहाज से उन्हें Resign दे देना चाहिए।

Share This Article