गोड्डा में माइक लेकर रिपोर्टर की भूमिका में उतर आए राहुल गांधी, मीडिया को बताया…

झारखंड के गोड्डा (Godda) में राहुल गांधी का नया अवतार सामने आया। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) माइक लेकर रिपोर्टर की भूमिका में उतर आए और मीडिया पर हमला बोलते हुए उसे BJP का तंत्र बताया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी रिपोर्टर की तरह लोगों से सवाल पूछने लगे।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda Bharat Jodo Nyay Yatra: झारखंड के गोड्डा (Godda) में राहुल गांधी का नया अवतार सामने आया। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) माइक लेकर रिपोर्टर की भूमिका में उतर आए और मीडिया पर हमला बोलते हुए उसे BJP का तंत्र बताया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी रिपोर्टर की तरह लोगों से सवाल पूछने लगे।

उन्होंने एक महिला से पूछा कि आप महिला हैं…

उन्होंने एक महिला से पूछा कि आप महिला हैं, बताइये आपको किस तरह की परेशानी है। आप केंद्र सरकार की नीतियों से कितनी खुश हैं। वहीं, युवाओं से Rahul Gandhi ने पूछा कि उन्हें रोजगार मिला या नहीं। उनके सवालों का युवाओं ने जवाब दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने उन्हें बताया कि उन्हें फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और वे कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि उनका कर्ज माफ किया जाना चाहिए। ऐसे में Rahul Gandhi ने भीड़ से अपील करते हुए कहा कि वे सामने आकर अपनी समस्याएं रखें।

उनकी यात्रा 2 फरवरी को पाकुड़ से शुरू हुई

गौरतलब है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहतRahul Gandhi झारखंड पहुंचे हैं। उनकी यात्रा दो फरवरी को पाकुड़ से शुरू हुई थी। तीन फरवरी को उन्होंने देवघर के बाबा धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान राहुल गांधी गुलाबी रंग की धोती और गमछे में नजर आए।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दौरे को लेकर बाबा धाम मंदिर के VIP गेट से लेकर प्रशासनिक भवन को फूलों से सजाया गया था। Rahul Gandhi ने बाबा धाम मंदिर में करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया था।

Share This Article