रायगढ़ जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन वयस्कों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 17 वर्षीय एक किशोरी से दो नाबालिगों समेत पांच लोगों ने कथित तौर पर बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मामले के 21 से 40 वर्ष की आयु के तीनों वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 17 वर्षीय दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता के परिचित थे और उन्होंने किशोरी का कई बार यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त, अप्रैल से जून के बीच आरोपियों में से एक (40 वर्षीय राजमिस्त्री) परिजनों की गैर-मौजूदगी में पीड़िता के घर में जबरन घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने कहा कि वह पीड़िता के घर के निर्माण कार्य में लगा हुआ था।

यह मामला तब सामने आया, जब जांच के दौरान लड़की के 24 से 26 सप्ताह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर म्हासाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।