झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की महिला मोर्चा ने निकाला 1932 के समर्थन में पैदल मार्च

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: 14 दिसंबर को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (Jharkhandi Bhasha Khatian Sangharsh Samiti) की महिला मोर्चा ने पैदल मार्च कर 1932 का समर्थन किया।

यह मार्च वीर शहीद सांसद सुनील महतो (Sunil Mahto) समाधि स्थल छोटा गम्हरिया से लाल बिल्डिंग होते हुए वीर शहीद सांसद सुनील महतो समाधि स्थल तक निकाला गया।

बता दें बिते कुछ दिन पहले बाहरी संगठन व बाहर से यहां आकर रहने वाले लोगों द्वारा 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति व एकल पद के आरक्षण के विरोध में पैदल मार्च (Foot march) किया गया था उसी के विरोध में आज महिला मोर्चा द्वारा यह रैली निकाली गई।

इस रैली में काफी संख्या में कोल्हान (Kolhan) के विभिन्न जिले से आए करीब 1000 से ज्यादा महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया

Share This Article