महुआडांड़ में जश्न का माहौल! बैजनाथ राम के राज्यसभा पहुंचते ही गूंजे नारे, शास्त्री चौक बना उत्सव का केंद्र

महुआडांड़ में बैजनाथ राम के राज्यसभा सांसद बनने पर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने भव्य जश्न मनाया। शास्त्री चौक पर नारे, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ पूरा माहौल उत्सवमय रहा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महुआडांड़: शुक्रवार की शाम महुआडांड़ का शास्त्री चौक पूरी तरह ‘गुरुजी’ और ‘हेमंत’मय नजर आया। झारखंड के पूर्व मंत्री और लातेहार के पूर्व विधायक बैजनाथ राम के राज्यसभा सांसद मनोनीत होने की खुशी में जेएमएम महुआडांड़ प्रखंड कमेटी ने भव्य जश्न का आयोजन किया। शाम 5 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर शाम 6 बजे आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पटाखों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। पूरा माहौल उत्सव जैसा बन गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व और मौजूदगी

इस जश्न का नेतृत्व प्रखंड सचिव याहिया अंसारी ने किया। मौके पर युवा अध्यक्ष सैफ अली, युवा जिला सचिव परवेज आलम, कोषाध्यक्ष अमरदीप, जफर सहजाद, लक्ष्मण जायसवाल, अली असगर, जॉनशन लकड़ा, हामिद खान, सुहेल अख्तर, कौनेन आलम, ताज खलीफा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

परवेज आलम ने क्या कहा

जिला जेएमएम युवा सचिव परवेज आलम ने कहा, “बैजनाथ राम दादा का राज्यसभा पहुंचना लातेहार और महुआडांड़ की जनता की जीत है। गुरुजी शिबू सोरेन के संघर्ष और हेमंत दादा के विकास मॉडल को अब वे दिल्ली में मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। कल्पना मैडम के नेतृत्व में नारी शक्ति भी सशक्त हो रही है। आज का यह जश्न JMM परिवार की एकजुटता का प्रतीक है।”

ग्रामीणों ने भी साझा की खुशी

शास्त्री चौक से गुजर रहे राहगीरों और दुकानदारों को भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक जमीनी और ईमानदार नेता का राज्यसभा पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।