Homeझारखंडमानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या

मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Young Man Committed Suicide : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर (Makdumpur) में मंगलवार सुबह एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश प्रधान के रूप में हुई है। घटना उस समय सामने आई जब परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से झूलता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

लंबे समय से चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार राजेश काफी समय से मानसिक तनाव से पीड़ित था और उसका इलाज रांची में चल रहा था। पहले वह एक राशन दुकान में काम करता था, लेकिन मानसिक हालत खराब होने के चलते पिछले कुछ दिनों से घर पर ही रह रहा था।

परिवार में पसरा मातम

राजेश अपनी मां, पत्नी और एक बेटे के साथ मकदुमपुर के घर में रहता था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और आसपास के लोग भी सदमे में हैं। आत्महत्या (Suicide) की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...