रांची : कांके थाना क्षेत्र के मनातू गांव स्थित बड़ा तालाब से मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आत्महत्या, हादसा या हत्या? जांच जारी
पुलिस फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यक्ति की मौत आत्महत्या, हादसे या किसी अन्य वजह से हुई है। हत्या की आशंका को लेकर भी पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक की पहचान तथा घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।


