समृद्ध झारखंड की संस्कृति और लोक-परंपरा का जीवंत प्रतीक है मंडा पूजा : अंबा प्रसाद

मंडा पूजा महोत्सव में शामिल हुईं अंबा प्रसाद, कहा- यह झारखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक-परंपरा और भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद मंगलवार को पतरातू प्रखंड के चनगड्डा गांव में आयोजित पावन ‘मंडा पूजा महोत्सव’ में सम्मिलित हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंडा पूजा भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था, हमारी समृद्ध झारखण्ड संस्कृति और लोक-परंपरा का जीवंत प्रतीक है। दहकते अंगारों पर चलकर (फूलकुंदी) और कठिन तपस्या कर बाबा भोलेनाथ के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट करने वाले श्रद्धालुओं (भोक्ताओं) का जज्बा देखकर मन नतमस्तक हो गया।
कार्यक्रम में अंबा प्रसाद ने क्षेत्र की तरक्की, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और चनगड्डा के चहुंमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जनता से मिल रहा यह अपार स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी असली ताकत है।
बाबा भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि वे चनगड्डा सहित पूरे क्षेत्र पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।
इस भव्य आयोजन के लिए मंडा पूजा समिति के सभी सदस्यों और चनगड्डा के समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद!

Share This Article