मणिपुर में 80 करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

मणिपुर के जिरीबाम में सुरक्षा बलों ने करीब 80 करोड़ रुपये की 10.891 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ, जांच जारी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंफाल: मणिपुर के जिरीबाम जिले में एक व्यक्ति के कब्जे से लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की 10.891 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिरीबाम पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को जेटी रोड इलाके की माखा बस्ती में तलाश अभियान चलाया और इस दौरान व्यक्ति के पास से 10.891 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति और जब्त मादक पदार्थ को कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया है। मणिपुर में तीन साल पहले जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से सुरक्षा बल लगातार तलाश अभियान संचालित कर रहे हैं। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जारी जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।