आर्सिल का आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 132-139 रुपये प्रति शेयर

आर्सिल का करीब 733 करोड़ रुपये का IPO 9 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 132-139 रुपये तय किया है, जबकि लिस्टिंग 17 सितंबर को प्रस्तावित है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड यानी आर्सिल ने अपने करीब 733 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 132-139 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि आईपीओ बोली के लिए नौ सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक आठ सितंबर को बोली लगा सकेंगे।

सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ पूरी तरह 5.27 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इस निर्गम में केवल बिक्री पेशकश शामिल है, इसलिए आर्सिल को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी। शेयर बिक्री से प्राप्त पूरी राशि शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी। कंपनी के शेयर को 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है आर्सिल एक परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी है, जो बैंकों और वित्तीय संस्थानों की फंसी हुई परिसंपत्तियां खरीदकर उनके समाधान और पुनर्गठन का काम करती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।