नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्ला फिल्मों के दिग्गज कलाकार उत्तम कुमार की जन्मशती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उत्तम कुमार की सदाबहार अदाकारी अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों को उनसे जोड़ती है।
उत्तम कुमार का असली नाम अरुण कुमार चट्टोपाध्याय था। तीन सितंबर 1926 को जन्मे कुमार का निधन 24 जुलाई 1980 को हुआ था।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिग्गज बांग्ला फिल्म अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्ला सिनेमा के महान अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती पर श्रद्धांजलि दी और उनकी सदाबहार अदाकारी को पीढ़ियों को जोड़ने वाली विरासत बताया।

