मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बिष्णुपुर और थौबल जिलों से प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादी गिरफ्तार किए गए, हथियार और नकदी बरामद हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंफाल: मणिपुर के बिष्णुपुर और थौबल जिलों से सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान में कहा गया कि प्रतिबंधित मणिपुर पीपुल्स डिफेंस फोर्स (एमपीडीएफ) के 25 वर्षीय एक उग्रवादी को बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले के लोकतक परियोजना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उग्रवादी खंगाबोक लीपाट लीकाई इलाके का निवासी है।

पुलिस ने कहा, ‘‘उसके कब्जे से मैगजीन सहित एक पिस्तौल, जिसमें पांच गोलियां भरी थीं, और एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए।’’ बयान में कहा गया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के 24 वर्षीय एक सदस्य को थौबल जिले के वांगजिंग बाजार से गिरफ्तार किया गया। तीन वर्ष पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल मणिपुर के सभी जिलों के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में लगातार तलाशी अभियान तथा क्षेत्र पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए अभियान चला रहे हैं। मई 2023 से मैइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जारी जातीय संघर्ष में 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।