काली कमाई में संलिप्त कई सफेदपोश जल्द होंगे बेनक़ाब: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि खनिज संपदा को लूटने में एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है जिस पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापामारी की है।

एफआईआर भी दर्ज किए हैं। प्रकाश ने शनिवार को कहा कि भाजपा लगातार कोयला सहित अन्य खनिजों की लगातार हो रही तस्करी पर आवाज उठाई है।

पार्टी ने मीडिया में भी इन बातों को रखते हुए कार्रवाई की मांग करती रही है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश भी किया है और इसमें शामिल छह लोगों पर एफआईआर भी दर्ज किए हैं।

प्रकाश ने कहा कि जिस प्रकार से बड़े पदाधिकारियों तक बड़ी रकम पहुचने की बातें उजागर हो रही हैं उससे स्पष्ट है कि इस काली कमाई में संलिप्त कई सफेदपोश जल्द बेनक़ाब होंगे।

Share This Article