मार्केलो रिबेलो फिर चुने गए पुर्तगाल के राष्ट्रपति

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लिस्बन: पुर्तगाल के राष्ट्रपति चुनाव में मार्केलो रिबेलो डिसूजा को जबरदस्त जीत मिली है। वह दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। उनका दूसरा कार्यकाल 9 मार्च से शुरू होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को जानकारी दी कि 98.87 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद मार्केलो रिबेलो डिसूजा को 61.3 प्रतिशत वोट मिले। वह 2016 से ही पुर्तगाल के राष्ट्रपति हैं।

उनके प्रतिद्वंद्वी यूरोपीय संसद के पूर्व सदस्य अना गोम्स को केवल 12.54 प्रतिशत वोट मिले, जबकि चेगा पार्टी के प्रत्याशी आंद्रे वेंतुरा 11.89 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

लेफ्ट ब्लॉक पार्टी के यूरोपीय संसद के सदस्य मारीसा मातियास को 4.17 प्रतिशत और पोर्तुगीज कम्युनिस्ट पार्टी के यूरोपीय संसद के सदस्य जोआओ फरेरा को महज 3.93 प्रतिशत ही वोट मिल पाए।

पुर्तगाली राष्ट्रपति का चुनाव रविवार को हुआ था।

Share This Article