मैरीन ड्राइव हादसा : सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : मैरीन ड्राइव में हुए भीषण सड़क हादसे में असमय जान गंवाने वाले सोनारी निवासी सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता तथा आदित्यपुर निवासी वंशिका खण्डेलवाल के परिजनों से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

सरयू राय ने मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी ली और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुख की भरपाई किसी भी रूप में संभव नहीं है।

गौरतलब है कि सरयू राय शुक्रवार देर रात जमशेदपुर लौटे। शनिवार को उन्होंने सोनारी और आदित्यपुर जाकर हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवाओं के परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान श्री राय के साथ उनके जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल, अनिकेत सिंह सावरकर आदि भी मौजूद रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।