गिरिडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया आरोप

मृतका के पति को जुआ का लत है। इस वजह से पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के Patna निवासी एक विवाहिता (Married Woman) का गुरुवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झूलता शव बरामद किया गया।

मृतका का नाम दिनेश पंडित की पत्नी नीलम देवी (28) बताया गया है। मायके वालों को मृतका के भैंसुर डोमी पंडित ने फंदे से लटककर आत्महत्या (Suicide) करने की जानकारी दी।

मामले में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही थाने में मामले की लिखित आवेदन भी दी है।

मामले की जानकारी पाकर गावां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया।

रस्सी के सहारे लटका था शरीर लेकिन पैर था जमीन से सटा

मृतका की बहन का कहना है कि मौत से पूर्व उनकी बहन को मां ने फोन कर सुबह 10 बजे मायके आने को कहा था।

घर में मां व पिता के अलावा अन्य किसी सदस्य के नहीं रहने पर वह अगले दिन सुबह आने की बात कही।

Suicide करने की बात सुनकर बहन की ससुराल पहुंचने पर देखा कि शव फंदे के सहारे लटक रहा था। गले में रस्सी लगी थी और पैर जमीन से सटा था।

इस वजह से परिजनों को उसकी हत्या कर शव को लटका देने की आशंका है। नीलम का पति अपने तीनों बच्चों को लेकर अपने बड़े भाई डोमी पंडित के घर में था।

जिस कमरे में उसका शव लटक रहा था उसमें 3 दरवाजे हैं। सभी दरवाजे बाहर से बंद थे ना की अंदर से।

मृतका के पति को जुआ का लत है। इस वजह से पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।

Share This Article