मेयर आशा लकड़ा ने बुलाई अभियंत्रण शाखा की बैठक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मेयर आशा लकड़ा ने दैनिक समाचार पत्रों में रांची नगर निगम के अभियंत्रण शाखा से संबंधित प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुए 30 अक्टूबर को अभियंत्रण शाखा की समीक्षा बैठक बुलाई है।

मेयर ने शुक्रवार को कहा कि पिछले एक वर्ष से अभियंत्रण शाखा से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक नहीं हुई है।

हाल के दिनों में अभियंत्रण शाखा के कार्यों को लेकर लगातार विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं एवं गड़बड़ियों को लेकर दैनिक समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित की जा रही हैं, जिसके कारण रांची नगर निगम की छवि खराब हो रही है।

इसलिए 30 अक्टूबर को मेयर कार्यालय कक्ष में अभियंत्रण शाखा की समीक्षा बैठक आहूत की गई है।

समीक्षा बैठक को लेकर उप नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता एवं अभियंत्रण शाखा के प्रभारी को पत्र के माध्यम से शुक्रवार को सूचना दे दी गई है।

समीक्षा बैठक में रांची नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सड़क, नाली सहित अन्य योजनाओं के निर्माण कार्य की स्थिति और अप्रैल माह से अब तक निष्पादित किए गए निविदा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जायेगी।

Share This Article