
सरायकेला : आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मेडीट्रिना अस्पताल के आईसीयू में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। समय रहते आईसीयू में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी भी मरीज या अन्य व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और बुझाने का काम शुरू किया गया। हालांकि, अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

