मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Young Man Committed Suicide:  चाईबासा जिले के किरीबुरु स्थित सेल का आवास संख्या जी-37 में आज सोमवार की दोपहर मानसिक रूप से विक्षिप्त 24 वर्षीय युवक पंकज कुमार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

इस संबंध में मृतक की मां व भाई ने बताया की पंकज की दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी। चार दिन पहले तक वह जमशेदपुर में भटक रहा था। जब मां ने फोन कर जमशेदपुर से वापस आने को कहा तो वह 22 सितंबर, रविवार को वापस घर लौटा था।

मामले की छानबीन में जुट गई पुलिस

वहीं आज सोमवार की सुबह करीब 10 बजे परिवार के साथ खाना खाया। उसके बाद मां और छोटा भाई विवेक सिंह डाकघर गये।

दोपहर 12 बजे पिता अरुण सिंह भी मजदूरी करने बोलानी कैंटीन चले गए। इसके बाद पंकज ने घर का दरवाजा अंदर से बंदकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

जब परिवार के लोग घर आये तो दरवाजा बंद देख किसी तरह खोला। उन्होंने देखा कि पंकज फंदे से लटका हुआ है। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article