नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं JMM से नाराज विधायक लोबिन हेंब्रम, कब तक…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MLA Lobin Hembram Angry with JMM: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सीनियर नेता और विधायक Lobin Hembrum नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं।

जानकारी मिल रही है कि वर्तमान में लोबिन जिस गैर राजनीतिक संगठन ‘झारखंड बचाओ मोर्चा, के संरक्षक हैं, उसका पार्टी के तौर निबंधन की तैयारी करने में लगे हुए हैं। पार्टी का स्वरूप क्या होगा, कब तक निबंधन होगा, यह जाहिर नहीं है।

फिलहाल नहीं छोड़ेंगे JMM

राजनीतिक गलियारे में ऐसी चर्चा है कि अगर लोकसभा या विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में राजनीतिक परिस्थिति बदलती है तो वह अलग राह अख्तियार कर सकते हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर लोबिन ने बताया कि वह झारखंड बचाओ मोर्चा से संरक्षक के रूप में जुड़े हैं। वह JMM नहीं छोड़ेंगे।

Share This Article