पलामू में पत्थर से कूच कर दोस्त की हत्या करने के आरोप में चार गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पुलिस ने पांडू थाना क्षेत्र में पत्थर से कूच कर दोस्त की हत्या करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

इनके नाम सोनू सिंह, मोनू सिंह अंकित सिंह और छोटू कुमार चन्द्रवंशी बताए गए हैं।

बताया जाता है कि एक जनवरी को इलाके से एक कुएं से कजरु खुर्द के सिवंडीह टोला निवासी रितेश विश्वकर्मा उर्फ छोटू विश्वकर्मा (24 ) का शव बरामद किया गया था।

युवक को पहले पत्थर से कूचकर मारा गया था। इसके बाद शव कुएं में फेंक दिया गया था।

इस मामले में पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। कांड के आरोपित बॉबी सिंह और गोलू चन्द्रवंशी अब तक फरार हैं।

थाना प्रभारी धुम्मा किस्कू ने गुरुवार को बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सोनू सिंह, मोनू सिंह अंकित सिंह और छोटू कुमार चन्द्रवंशी की गिरफ्तारी हुई है।

सभी मृतक के दोस्त रहे हैं। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग है। हालांकि इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों ने कोई खुलासा पुलिस के समक्ष नहीं किया है। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है।

Share This Article