पलामू में सिविल कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई शुरू हुई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: करोना के बढ़ते संक्रमण के कारण सिविल कोर्ट में मंगलवार को वर्चुअल सुनवाई शुरू हो गई है। इस संबंध में पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे ने आदेश जारी कर दिया है।

विदित हो कि इसके पूर्व झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्टरार जनरल ने राज्य सहित राज्य के सभी निचली अदालतों में 15 जनवरी तक वर्चुअल मोड में सुनवाई करने की अधिसूचना जारी किया था।

इसी आदेश के आलोक में व पलामू में तेजी से कोरोना का बढ़ते मामले को देखते हुए जिला के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश ने वर्चुअल मॉड में सुनवाई का आदेश जारी किया है।

वर्चुअल मोड़ पर सुनवाई पहले की तरह ही होगी सभी सुनवाई कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए होगी। इसका पालन करना न्यायिक पदाधिकारियों के साथ वकीलों को भी करना है।

Share This Article