28 जुलाई से शुरू होगा विस का सत्र, CM के विभागों के सवालों का ये मंत्री देंगे जवाब…

इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की ओर से Notification जारी कर दिया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र (jharkhand Assembly monsoon Session) 28 जुलाई से शुरू हो रहा है।

सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए सात मंत्रियों को जवाबदेही दी गई है।

इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की ओर से Notification जारी कर दिया गया है।

मंत्रियों और विभागों का उल्लेख

आलमगीर आलम : गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, कार्मिक विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग, संसदीय कार्य विभाग, विधि विभाग।

चंपई सोरेन : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।

जोबा मांझी : राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (निबंधन को छोड़कर), सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस।

बादल पत्रलेख : खान एवं भूतत्व, पथ निर्माण, भवन निर्माण विभाग।

मिथलेश ठाकुर : जल संसाधन विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग।

सत्यानंद भोक्ता : नगर विकास एवं आवास विभाग।

बन्ना गुप्ता : ऊर्जा विभाग।

Share This Article