सऊदी में नजर आया चांद , भारत में 31 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

सऊदी अरब में रमजान भारत से एक दिन पहले यानी 1 मार्च 2025 से शुरू हुआ था। यही कारण है कि भारत में रमजान का महीना भी एक दिन बाद खत्म होगा और ईद का त्योहार 31 मार्च को मनाया जाएगा। आमतौर पर, सऊदी अरब में ईद का चांद भारत से एक दिन पहले दिख जाता है

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Eid ul Fitr in Saudi: सऊदी अरब में शनिवार को ईद का चांद नजर आ गया है। इसके साथ ही सऊदी में ईद-उल-फितर 30 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं, भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद यानी 31 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा।

सऊदी में पहले हुआ रमजान, इसलिए भारत में ईद एक दिन बाद

सऊदी अरब में रमजान भारत से एक दिन पहले यानी 1 मार्च 2025 से शुरू हुआ था।

यही कारण है कि भारत में रमजान का महीना भी एक दिन बाद खत्म होगा और EID का त्योहार 31 मार्च को मनाया जाएगा।

आमतौर पर, सऊदी अरब में ईद का चांद भारत से एक दिन पहले दिख जाता है और इसी वजह से भारत में त्योहार एक दिन बाद पड़ता है। हालांकि, अंतिम निर्णय हमेशा चांद दिखने पर ही निर्भर करता है।

रमजान के समापन के बाद मनाई जाती है ईद-उल-फितर

रमजान महीने की समाप्ति के बाद इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने ‘शव्वाल’ की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में विशेष नमाज अदा करते हैं और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं।

EID के मौके पर मीठी सेवइयां, तरह-तरह के पकवान और मिठाइयों की खास तैयारियां की जाती हैं। देशभर के बाजारों में ईद को लेकर जबरदस्त चहल-पहल देखी जा रही है।

बाजारों में खरीदारी जोरों पर, बेकरी और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भीड़

EID से पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है।खासकर बेकरी, कन्फेक्शनरी, रेडीमेड गारमेंट्स, और क्रॉकरी की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि बेकरी की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं।

Share This Article