युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ramgarh youth commits suicide :रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सांडी स्थित डीएवी ग्राउंड के समीप एक कॉम्प्लेक्स में किराए पर रह रहे

लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के बालूमाथ स्थित नवादा हाउसिंग नंबर 20ए निवासी सुमित जायसवाल ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

होटल में काम करता था युवक

बताया जा रहा है कि सुमित जायसवाल रजरप्पा मंदिर स्थित पवन होटल में काम करता था। पिछले चार-पांच दिनों से अपने मामा के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह उक्त मकान में रह रहा था।

सुबह भाई को हुआ शक, तब सामने आया मामला

बीती रात सुमित खाना खाकर अकेला ही सोया था। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे उसके बड़े भाई ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर देखा कि सुमित छत में लगे हुक से गमछे के सहारे लटका हुआ था।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना के सहायक अवर निरीक्षक सतेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेज दिया।

आत्महत्या के कारणों का खुलासा बाकी

थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Share This Article